मीका सिंह – ने मुंबई में लगाया लंगर , हजारों लोगों को भोजन के पैकेट बांटे

0
16
मीका सिंह
मीका सिंह – ने मुंबई में लगाया लंगर , हजारों लोगों को भोजन के पैकेट बांटे

मुंबई :- कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। आए दिन लोग इस कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरकारें अपने-अपने राज्यों में स्तिथि को देखते हुए लाॅकडाउन लगा रखी हैं। लाॅकडाउन के चलते कई लोगों को दो वक्त का खाना बड़ी मुश्किल से मिल रहा हैं।

Mika Singh लोगों की मदद करते नजर आए

ऐसे में समाज सेवी व बाॅलीवुड के बहुत से सेलीब्रिटी लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। मुम्बई में आज बाॅलीवुड सिंगर मीका सिंह ने लंगर लगाया। जहां उन्होंने हजारों की संख्या में लोगों को फूड पैकेट बांटे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे सोशल मीडिया के वीडियो को मीका सिंह के फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं। Best Motivational Lines 2021

मीका सिंह खुद खाना बांटते नजर आए

मीका सिंह के फूड पैकेट बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें सिंगर खुद आटो वाले, बस में सवार यात्रियों एवं रिक्शावालों को खाना बाटते हुए नजर आए। इस दौरान मीका सिंह चेहरे पर माॅस्क एवं हाथों पर ग्लब्स लगाए हुए नजर आए। मीका के साथ उनके कई सहयोगी भी सिंगर का हाथ बटाते हुए नजर आए। खबरों की माने तो मीका सिंह ने पिछले साल भी कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने पिछले साल भी हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की थी।

बॉलीवुड के कई स्टार COVID-19 मे लोगों की मदद कर रहे हैं

कोविड-19 महामारी के दौरान में बाॅलीवुड के ढेर सारे दिग्गज अभिनेता अब तक अपनी-अपनी तरफ से मदद के लिए आगे आ चुके हैं। किसी ने आर्थिक रूप से लोगों की मदद की तो किसी ने ऑक्सीजन मशीनें मुहैया कराकर लोगों की मदद कर रहे हैं । बाॅलीवुड अभिनेता सोनू सूद तो पिछले साल से लगातार लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। वह अब तक कई तरह से लोगों की मदद कर चुके हैं। जिससे सोनू सूद लोगों के लिए एक मसीहा के रूप नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े….

Amitabh Bachchan के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका, आज से शुरू हो रहे KBC सीजन 13 का रजिस्ट्रेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here