Africa में मिली 78 हजार साल पुरानी कब्र, खोल सकती हैं कई अहम राज़

0
172
Africa में मिली 78 हजार साल पुरानी कब्र, खोल सकती हैं कई अहम राज़
Africa में मिली 78 हजार साल पुरानी कब्र, खोल सकती हैं कई अहम राज़
Africa में मिली 78 हजार साल पुरानी कब्र, खोल सकती हैं कई अहम राज़

वैसे तो पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है और कई बड़े देश अभी सख्त पाबंदियों में दिन गुजार रहे हैं, इसी कारण लोगों को सिर्फ जरूरी काम के चलते ही बाहर जाने दिया जा रहा है, सभी का काम अभी ठप पड़ा हुआ है, फिर भी कई ऐसे देश हैं जहां रिसर्च जैसे काम चल रहे हैं, अफ्रीका में भी एक ऐसे ही खोजबीन के दौरान 78 हजार साल पुरानी कब्र मिला है।

Africa: शोधकर्ताओं ने बताया कब्र बच्चे की है

केन्या तट के पास गुफा के अंदर मिली यह कब्र एक बच्चे की है, बच्चे की कब्र में कुछ आभूषण और चढ़ाव भी मिले हैं, साथ ही इस कब्र के आसपास गेरूए रंग की मिट्टी में कलाकृति भी की गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कब्र एक बच्चे की है, वहां मिली चीजो को बच्चे की कफ़न के साथ लपेटा गया था, उन चीजों में एक तकिया जैसी चीज भी मिली है उसे देखकर ऐसा लगता है कि बच्चे के सिर को उस पर रखा गया होगा।

Africa: बच्चे के शव को मिट्टी से ढांककर रखा गया था।

शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्चे के शव को मिट्टी से ढक कर रखा गया था, उस कब्र को देखकर यही लगता है कि समय के लोग अंतिम संस्कार की परंपरा को मानते थे, अभी उस कब्र की मिली लाश के कंकाल और खोपड़ी को अलग अलग कर उन सभी की जांच की जा रही है, कब्र में रीढ़ की हड्डी और छाती को भी अच्छे से संरक्षित करके रखा गया था।

Africa: रिसर्च के लिहाज से बहुत खास है ये कब्र

इस कब्र के मिलने के बाद से पुरातत्व विभाग के लोग काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि इससे उन्हें कई नई नई जानकारियां मिलेंगी, खासकर इस कब्र के अध्ययन करने के बाद यह पता चल सकेगा कि अफ्रीका के लोग सेपियंस से कितना अलग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here