IPL 2021, DC VS MI: बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से रौंदा

0
160
Newsvilla.in

आईपीएल के मंगलवार को हुए बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली केपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में नंबर 2 पर पहुंच गए हैं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

मुंबई इंडियंस ने रखा 138 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम कुछ खास नहीं कर पाई, और दिल्ली कैपीटल्स के सामने सिर्फ 138 रनों का लक्ष्य ही रख पाई, दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को सिर्फ 138 रनों पर ही रोक दिया, दिल्ली कैपिटल कि ओर से अमित मिश्रा ने 4 विकेट लिया।

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी

मुंबई और दिल्ली के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मुंबई के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नही दिया, मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले साल हुए आईपीएल के खिताबी मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हरा दिया था।

अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति

अंकतालिका में दोनों टीम ही टॉप 4 के बरकरार है जहां मुंबई ने अब तक 4 मैचों में 2 मुकाबले में जीत हासिल की तथा नंबर 4 पर अपना पोजिशन कायम रखा वहीं दिल्ली नंबर 2 पर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here